Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

रॉयल शादी में जाने को लेकर क्या प्रियंका चोपड़ा का है कोई सीक्रेट प्लान

मुंबई। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का नाम बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक प्रसिद्ध हो चुका है। प्रियंका अमेरिकन एक्ट्रेस मेगन मार्केल मार्केल की रॉयल वेडिंग में जाएंगी या नहीं, इसको लेकर प्रियंका ने फिलहाल अभी चुप्पी साध रखी है।

हॉलीवुड में 19 मई को एक रॉयल वेडिंग होने वाली है। अमेरिकन एक्ट्रेस मेगन मार्केल की शादी प्रिंस हैरी से होने जा रही है। यह ख़बर आ रही है कि, इस रॉयल वेडिंग में प्रियंका चोपड़ा शामिल हो सकती हैं। आईएएनएस की ख़बर के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा से जब यह सवाल किया गया कि क्या वे इस वेडिंग में जाएंगी तो उनका जवाब था, अगर मैं वहां जाऊंगी तो लोगों को पता चल ही जाएगा। एेसा जवाब देकर प्रियंका ने यह साफ नहीं किया है कि वो जाएंगी कि नहीं। लेकिन प्रियंका ने मेगन को लेकर कहा कि, मुझे नहीं लगता कि कोई और ब्रिटिश मोनार्की को मॉर्डनाइज कर सकती हैं। वो अपनी जगह सही हैं। वो गर्ल्स और वुमन के लिए आइकन हैं। वो बहुत अच्छी हैं और पूरे वर्ल्ड के बारे में सोचती हैं और बदलना भी चाहती हैं। आगे प्रियंका ने कहा कि, एक रॉयल फैमिली का हिस्सा होने के कारण मेगन को वुमन, फेमिनिस्म, डायवर्सिटी को लेकर बड़े निर्णय लेने होते हैं।

आपको बता दें कि, प्रिंस हैरी और मार्केल जुलाई 2016 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। प्रियंका ने तो इस बात का खुलासा किया नहीं है कि वो इस रॉयल वेडिंग में जाएंगी या नहीं लेकिन क्वांटिको स्टार के जाने की ख़बरें आ रही हैं।