Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

राम मंदिर मुद्दे पर विश्व हिंदू परिषद की धर्म संसद, संघ प्रमुख और CM योगी भी होंगे शामिल

अयोध्या में राम मंदिर बनाने के मुद्दे पर विश्व हिंदू परिषद की ओर से आयोजित धर्म संसद में संघ प्रमुख मोहन भागवत और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हिस्सा लेंगे। धर्म संसद शुक्रवार से शुरू हो रही है। 

धर्म संसद ऐसे समय में आयोजित की जा रही है जब अदालत के बाहर अयोध्या विवाद सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर भी विभिन्न पक्षों से बातचीत के जरिये इस मसले पर मध्यस्थता कर इसे सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं।

विहिप के अंतरराष्ट्रीय संयुक्त महासचिव सुरेंद्र कुमार जैन ने बताया कि धर्म संसद के लिए बड़ी संख्या में संतों और साधुओं को आमंत्रित किया गया है।

इस कार्यक्रम में भागवत और आदित्यनाथ मुख्य संबोधन करेंगे। तीन दिवसीय इस सम्मेलन में अयोध्या में राम मंदिर बनाने, गोरक्षा और कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।