Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

यूपी के मुख्यमंत्री का फैसला आज, ये है बड़े दावेदार

bjp-parliamentary-board_58c4c8a002d23लखनऊ : पांच राज्यो के विधानसभा चुनाव परिणाम सामने आ चुके है. यह चुनाव भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए राहत लेकर आए. भाजपा ने उत्त्तर प्रदेश में 403 में से भारी बहुमत के साथ 325 सीटों पर जीत हासिल की. इस प्रचंड बहुमत के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन बनेगा. बता दे कि उत्तर प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री का फैसला आज बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक में होगा. उत्तर प्रदेश में बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री के चार बड़े दावेदार है. हालांकि भाजपा के पास कई कद्दावर नेता हैं जो कि सीएम कैंडिडेट की दौड़ में सामने रखे जा सकते हैं। इन नेताओं में से कुछ को लेकर चर्चाऐं हैं जानिए आखिर कौन हैं ये नाम।

राजनाथ सिंह केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह केंद्र में भी महत्वपूर्ण भागीदारी कर रहे हैं। उन्हें उत्तरप्रदेश की सत्ता का अनुभव है। माना जा रहा है कि उन्हें मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे योग्य माना जा रहा है, हालांकि यह बात भी सामने आई है कि वे केंद्र स्तर की राजनीति में ही रहना चाहते हैं। केशव प्रसाद मौर्य भारतीय जनता पार्टी की जीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चुनावी प्रचार अभियान जरूर कार्य करता रहा लेकिन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य की मेहनत को भी नकारा नहीं जा सकता है। दिनेश शर्मा दिनेश शर्मा का नाम भी सीएम की दौड़ के लिए लिया जा रहा है। दरअसल दिनेश शर्मा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं और वे लखनऊ के मेयर भी हैं। माना जा रहा है कि वे भी सीएम हो सकते हैं।

श्रीकांत शर्मा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के तौर पर श्रीकांत शर्मा को प्रमुखतौर पर जाना जाता है। वे विधानसभा चुनाव में मथुरा की वृंदावन सीट से प्रत्याशी हैं। माना जा रहा है कि संगठन में उनकी अच्छी पकड़ और बेहतर कार्य के लिए उन्हें सीएम के तौर पर प्रोजेक्ट किया जा सकता है। योगी आदित्यनाथ भारतीय जनता पार्टी के सांसद योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से सांसद हैं गोरखपुर में उनका अच्छा प्रभाव है। हालांकि उनकी इमेज हिंदूत्ववादी है मगर पूर्वांचल की राजनीति में वे बहुत महत्वपूर्ण हैं। उन्हें भाजपा स्टार प्रचारक और एक कद्दावर नेता माना जाता है। मनोज सिन्हा रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा को भी सीएम के तौर पर यूपी भेजे जाने से इतफ्फाक नहीं किया जा सकता है। पूर्वांचल में उनका अच्छा प्रभाव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनकी प्रशंसा करते रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.