Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

युवाओं को कौशल विकास मिशन से जोड़ने के लिए निकाली गई जागरूकता रैली

देव श्रीवास्तव
लखीमपुर खीरी।
प्रदेश के युवाओं को रोजगारपरक व स्वावलंबी बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कौशल विकास मिशन योजना की शुरुआत चार साल पूर्व की गई थी। चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एक जागरुकता रैली निकाली गई। इस रैली का उद्देश्य युवाओं को कौशल विकास के लिए जागरुक करना था। रैली को हरी झंडी दिखाकर एडीएम न्यायिक ने रवाना किया।
उप्र कौशल विकास मिशन की स्थापना के चार वर्ष पूरे होने पर कौशल विकास जागरूकता सप्ताह 15 दिसम्बर 2017 से 21 दिसम्बर 2017 का उद्धाटन जिलाधिकारी (प्रभारी) के द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया। इस मौके पर कौशल विकास जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को हरी झंण्डी दिखा कर सुबह 11 बजे रवाना किया गया। रैली कलेक्ट्रेट परिसर से चल कर नौरंगाबाद, शाहपुरा कोठी, मेमोरियल हाल से लोहिया भवन से जेल रोड होते हुए गुरूगोविन्द सिंह चौक होते हुए विकास भवन पर समाप्त हुयी। रैली में आईटीआई तथा कौशल विकास के लगभग 600 प्रशिक्षणार्थियों के द्वारा भाग लिया गया। रैली को निकाले जाने के पीछे शासन व प्रशासन की यह मनसा रही कि ज्यादा से ज्यादा युवा कौशल विकास मिशन से जुड़े और स्वावलंबी बनें। देश और प्रदेश में रोजगार के अवसरों की तलाश में आज युवा प्रदेश सहित देश के बाहर तक जा रहा है। ऐसे में अगर उसके हाथों में हुनर हो तो उसे भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वह अपने निवास स्थान पर रहकर ही रोजगार की व्यवस्था कर सकता है। हुनरमंद युवाओं के बढ़ने से प्रदेश भी प्रगतिशील बनेगा। इन्हीं बातों के प्रति लोगों को इस रैली ने जागरूक किया। रैली में जिला समन्वयक, कौशल विकास, अनूप सिंह, एमआईएस मैनेजर, अभय राज तिवारी, मनीष मणि त्रिपाठी, फोरमैन विश्वनाथ, अवधेश कुमार, संजीव सक्सेना सहित आईटीआई के समस्त अनुदेशकों ने भाग लिया