मुंबई। अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा अैर पापा पंकज कपूर उनकी आने वाली फिल्म के लिए बहुत उत्साहित है। अभिनेता की आने वाली फिल्म ‘रंगून’ अगले महीने 24 तारीख को पर्दे पर आने वाली है।
अभी तक केवल फिल्म का ट्रेलर और कुछ गाने ही लाँच हुए हैं। फिल्म का फाइनल प्रिंट अभी तक तैयार नहीं हुआ है केवल सेंसर कॉपी ही बनी है। ट्रेलर देखकर ही उनके परिवार की उत्सुकता बहुत बढ़ गई है। वे अभिनेता के किरदार के बारे में जानना चाहते थे। अंत में मजबूरन शाहिद को उनके परिवार के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग रखनी पड़ी। बीती रात मुंबई के एक मल्टीप्लेक्स में फिल्म के रैशेज दिखाए गए। ये फिल्म के अन-एडिटेड सीन थे।
इन्हें देख कर हीं दोनों की खुशी का डिकाना नहीं था। दोनों के चेहरे देखने लायक थे। नजारा कुछ यूं था कि फिल्म रिलीज होने से पहले ही सुपरहिट हो गई।
फिल्म का डायरेक्शन और म्यूजिक दोनो ही विशाल भारद्वाज ने किया है। पापा पंकज ने खुद इसकी सिनेमेटोग्राफी की है। गौरतलब है कि पहली बार शाहिद और सैफ की जोड़ी पर्दे पर नजर आएगी। कंगना मुख्य भूमिका के किरदार में नजर आएंगी।
ये देखना दिल्चस्प होगा कि सैफ-शाहिद की ये जोड़ी पर्दे पर दर्शकों का कितना दिल जीत पाती है।
फिल्म के गाने ‘ये इश्क है’ और ‘ब्लडी हेल’ लाँच हो चुके हैं।