Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मासूम सहित परिवार के तीन सदस्यों का नग्नावस्था में मिला शव, हत्या की आशंका

देव श्रीवास्तव|
लखीमपुर-खीरी।

पलिया नगर क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एक हृदय विदारक घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। देखते-ही-देखते मौके पर हजारों की संख्या में लोग एकत्र हो गए। पलिया कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ढाकिन में गुरुवार की सुबह एक ही परिवार के मासूम सहित तीन लोगों के शव नग्नावस्था में मिलने की खबर समूचे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। घटना को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। जबकि मृतकों के परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। एक साथ तीन मौतों की खबर लगते ही एसपी खीरी रामलाल वर्मा, एएसपी, पलिया कोतवाल सहित पूरा पुलिस अमला मौके पर पहुंच गया और पास-पड़ोस के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाते हुए मृतकों के शवों को परीक्षण के लिये भिजवाया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस सनसनी घटना से जहां लोगों में दहशत का महौल बना हुआ है। वहीं इस घटना ने पास-पड़ोस के लोग स्तब्ध हैं। 


प्राप्त विवरण के अनुसार नगर के मोहल्ला ढाकिन में रिलांयस पेट्रोल पंप के पास में जय प्रकाश शर्मा (40) पुत्र श्रीकृष्ण, उसकी पत्नी शीनू शर्मा (35) अपने दो बेटों ओम शर्मा (8) व गुन्नू (5) के साथ किराये के मकान मे लगभग दस वर्षो से रह रहा था। जानकारी के अनुसार मृतक ट्रक की बाॅडी बनाने का काम करता था। पिछले लगभग साल भर से उसने घर से ही टिफिन का काम शुरू किया था। मगर वह काम भी सही नही चल पाया। जिसके चलते उसके घर की माली हालत सही नही चली रही थी। गुरूवार को बच्चे के रोने की आवाज पर पडोसी द्वारा दरवाजा खुलवाने पर दरवाजा नहीं खुला। जिस पर पडोसी ने दीवार के छेंद से झांक कर देखा। जिस पर अनहोनी की जानकारी मिली। जिसपर तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर सीओ प्रदीप यादव व कोतवाल दीपक शुक्ला पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गये। मकान में घुसने पर मकान के बरामदे में जय प्रकाश को फांसी के फंदे पर लटका पाया गया। जिसके हांथ व पैर बंधे हुये थे। वही एक अन्य कमरे में चारपाई पर शीनू शर्मा का अर्घ नग्न शव व दूसरे कमरे में उसके बडे बेटे ओम शर्मा का शव नग्न अवस्था में बेड पर पडा पाया गया। वही रसोई में एक फांसी का फंदा लटकता मिला। वह फंदा किसके लिये बनाया गया था। यह भी अपने आप में एक सवाल है। उसका सबसे छोटा बेटा गुन्नू की जान कैसे बच गयी। इस घटना की जानकारी पर फौरन एस.पी. राम लाल वर्मा, एडिशन एसपी घनश्याम चैरसिया व फारेन्सिक लैब कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर घटना से जुड़े तथ्यों की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं मृतक जय प्रकाश शर्मा के बडे़ भाई जगदीश शर्मा हत्या कर अरोप लगाते हुए मामले की जांच किये जाने की मांग की है।

एसपी खीरी रामलाल वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना पलिया क्षेत्र में तीन लोगों की संदिग्ध मौत की सूचना मिली थी, इस पर मैं स्वयं भी मौके पर गया था और पुलिस को घटना के खुलासे के लिये निर्देशित किया गया था। पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत छानबीन की जा रही है। फाॅरेन्सिक सांइस की टीम भी बुलाई गई है घटना स्थल से सभी संक्ष्यों को एकत्र किया जा रहा है ताकि शीघ्र ही लोगों के सामने सच आ सके। पुलिस फिलहाल सभी बिंदुओं पर बारीकी से विचार कर अपनी जांच कर रही है।