Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मनोज तिवारी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और अखिलेश यादव की निंदा की

tiwari_650_090214090443नई दिल्ली/बरेली। उत्तरप्रदेश बरेली में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के फेवर में भाजपा के दिल्ली अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर हमला किया। भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी इस दौरान काफी निचली भाषा का उपयोग करने लगे। इस मामले में दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की निंदा की।

उन्होंने कहा कि राहुल कभी ये कहते थे कि उत्तरप्रदेश के लोग मुंबई में भीख मांगने जाते हैं। मनोज तिवारी के भाषण का यह महज एक ट्रेलर था। मनोज तिवारी का कहना था कि राहुल गांधी तू भीखमंगा होगा, तू भ्रष्टाचारी होगा, तू एक पाॅकेट में टूजी और कोयला का पैसा रखे कि तुम्हारी पाॅकेट फट गई। पाॅकेट फटेगी तेरी तो फिर तुम्हें जवाब देना चाहिए। उनका कहना था कि यूपी को कि तेरा पाॅकेटवा फटता क्यों है।

राहुल गांधी का कहना था कि पाॅकेट दिखाते हैं तो फिर ये देखो हमारा तो फटा देखिए आखिर हमारी जेब फट गई है क्या। भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज ने कहा कि समाजवादी पार्टी में तो परिवार को ही टिकट बंट गए हैं। हालात ये हैं कि 22 लोगों को ही टिकट बंट गए हें ये सभी यादव परिवार के ही हैं। यदि यूपी में टिकट चाहिए तो फिर आप प्रार्थना करें कि आपको भगवान अखिलेश यादव के घर में पैदा करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.