Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मध्यप्रदेश में बसपा विधायक के विरोधी सुर, सरकार के खिलाफ बोल दी ये बात

मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने अभी समय ही नहीं हुआ था है कि पार्टी के अंदर विरोध शुरू हो गया है। पथरिया से बसपा विधायक रमाबाई ने कमलनाथ सरकार को चेतावनी दी। रमाबाई ने कहा कि अगर उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया तो कमलनाथ सरकार का हाल भी कर्नाटक जैसा हो सकता है। उन्होंने कहा- बसपा के दो विधायक निर्वाचित हुए हैं। हमारे क्षेत्रों के लोग हमें मंत्री बनाने की मांग कर रहे हैं और सभी की अपेक्षा भी है।

रमाबाई ने कहा, ”कांग्रेस सरकार को मायावती ने समर्थन दिया है, इसलिए कोई विधायक हिल डुल नहीं सकता। ऐसी स्थिति में कांग्रेस को भी सोचना चाहिए। मप्र की सरकार बैशाखी पर टिकी हुई है। निर्दलीय विधायकों का कोई भरोसा नहीं है। मैं नहीं चाहती कि कर्नाटक जैसी स्थिति यहां बने। सरकार बनाते समय कांग्रेस ने हमसे वादा किया था कि मंत्री बनाया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 230 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस ने 114 और भाजपा ने 109 सीटें जीती थीं। कांग्रेस सरकार को बसपा के 2, सपा के 1 और चार निर्दलीय विधायकों ने समर्थन दिया है।