Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज भुवनेश्वर में

भुवनेश्वर: देश की राजनीतिक आर्थिक स्थिति पर विचार करने तथा पिछले 17 वर्षों से ओडिशा में बीजू जनता दल (बीजद) के शासन से उब चुके लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राष्ट्रीय कार्यकारिणी की आज से यहां शुरू हो रही दो दिवसीय बैठक के लिए इस शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है।  वर्ष 2000 से चल रही नवीन पटनायक सरकार के कामकाज से लोगों में पहले ही नाराजगी तथा हाल के नगर निकाय चुनाव में भाजपा को मिली भारी सफलता से उत्साहित इस पार्टी की इस राज्य में 20 वर्ष बाद हो रही कार्यकारिणी की बैठक के लिए इस शहर के चप्पे-चप्पे को तोरण द्वारों और फूल मालाओं से सजाया गया है। शनिवार को मोदी एयरपोर्ट से जनता मैदान तक रोड शो करेंगे। ओडिशा पर विजय प्राप्त करने का दायित्व पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और पीएम के कंधों पर है। रोड शो से एक दिन पहले ही बीजेपी ने ओडिशा चुनावों के लिए मंथन करना शुरु कर दिया
ये नेता लेंगे बैठक में हिस्सा
 दो दिवसीय इस बैठक में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की सफल रणनीति को दूसरे राज्यों में अपनाने पर भी विचार किए जाने की उम्मीद है। बैठक में गरीबों के कल्याण के लिए चलाई जा रही मोदी सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों को आम लोगों तक पहुंचाने के तौर तरीको पर भी पर भी विचार किया जाएगा। पार्टी सूत्रों के अनुसार इस बैठक में मोदी और शाह के अलावा पार्टी मार्ग दर्शक मंडल के नेताओं, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू, वित्त मंत्री अरुण जेटली, केन्द्रीय मंत्रियों, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्षों तथा कार्यकारिणी के सभी सदस्य हिस्सा लेगें।

पीएम मोदी और अमित शाह के कटआउट लगाए गए है
 हवाई अड्डे,रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से चलने वाली तमाम सड़कों पर बने तोरण द्वारों और उसके आसपास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के कटआउट लगाये गए है। बड़े-बड़े होर्डिंग्स पर प्रधानमंत्री और शाह के चित्र लगाए गए है तथा उड़यिा भाषा में उनका स्वागत किया गया है।  कुछ तोरण द्वारों पर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की तस्वीर लगायी गई है और उनका अभिनंदन किया गया है। शहर के अनेक हिस्सों को रंगीन बिजली के बल्ब से सजाया गया है।  शहरों में भाजपा के बढ़ते प्रभाव से उत्साहित युवा और पार्टी कार्यकर्ता बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर आने वाले भाजपा नेताओं का फूलमालाओं और तिलक आरती करके स्वागत कर रहे है। 

कई प्रस्ताव भी किए जाएंगे पारित
बैठक में मोदी और शाह के संंबोधन के अलावा राजनीतिक और अर्थिक स्थिति को लेकर कई प्रस्ताव भी पारित किए जाएंगे।   भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की ओडिशा में 20 साल बाद बैठक हो रही है। इससे पहले 1997 में भुवनेश्वर में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी हुई थी। उसके बाद राज्य में भाजपा और बीजेडी के बीच गठबंधन हुआ था। बीजेडी न सिर्फ वाजपेयी सरकार में शामिल हुई थी बल्कि राज्य में भी गठबंधन की सरकार ही बनी थी लेकिन बाद में यह गठबंधन टूट गया था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published.