Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

भाजपाइयों ने फूंका नवाज शरीफ का पुतला

देव श्रीवास्तव

लखीमपुर-खीरी।
मैलानी नगर में शाम करीब पांच बजे भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं पर हुए आतंकवादी हमले के विरोध में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ  का पुतला फूंका। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पुराना बाजार से चलकर कोटा रोड, बाईपास व मुख्य बाजार होते हुए पलिया बस स्टैंड पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने पाकिस्तान मुर्दाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद व वंदे मातरम आदि के नारे लगाए। वहीं पाकिस्तान के विरुद्ध जबरदस्त प्रदर्शन कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने आक्रोष को जाहिर किया। 
 
06
 

अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले को लेकर हुआ विरोध

  • कार्यकर्ताओं का मानना था कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। ऐसे में अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं पर हुआ हमला देश के लिए एक गंभीर घाव बन गया। सरकार को इससे तत्काल निपटने के रास्ते निकालने चाहिए।
  • सभी कार्यकर्ताओं में पाकिस्तान के प्रति खासी नाराजगी थी। सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र मिश्रा ने कहा कि भारत सरकार आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। आतंकवादी घटना के बाद सुरक्षा बलों द्वारा एक के बाद एक कई आतंकवादी मारे गए हैं।
  • उन्होंने पाकिस्तान की बौखलाहट पर बोलते हुए कहा कि पाकिस्तान द्वारा सीज फायर का उल्लंघन किया जा रहा है। भारतीय सेना पाकिस्तान की हर गतिविधि पर नजर रखे हैं और पाकिस्तान द्वारा की जा रहे हर हमले का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
  • इस दौरान भाजपा सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र मिश्र, गोविंद कुशवाहा, अंकित शुक्ला, डीके सक्सेना, राजेश शर्मा उर्फ  राजा भइया, पीतपाल, विजय कुमार सोनी, आशीष, मोनू मिश्रा व सोनू मिश्रा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल भी मुस्तैद दिखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.