Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बड़ीखबर: सिक्किम में भारत और चीन के बीच बढ़ा विवाद, भारत ने चीन को दी ये बड़ी नसीहत

india-china-border_595dbba863f48सिक्किम। सिक्किम में भारत व चीन के बीच विवाद के हालात बढ़ गए हैं। हालात ये हैं कि चीन ने भारत के बंकर्स को ध्वस्त करने के ही साथ हिंद महासागर में अपनी नौसेना के बेड़े तैनात करने प्रारंभ कर दिए हैं दूसरी ओर भारत भी चीन के कदमों को लेकर सचेत हो गया है। इस मामले में भारत ने कहा है कि वह चीन की धमकियों से डरेगा नहीं वह पीछे नहीं हटेगा। गौरतलब है कि चीन ने भारत को चेताया था कि जब तक वह अपनी सेना पीछे नहीं हटाता है तब तक कोई चर्चा नहीं होगी।

चीन के इस रवैये पर भारत ने कहा है कि इस मसले को कूटनीति से हल करना चाहिए। रक्षा राज्यमंत्री सुभाष भाम्रे द्वारा पत्रकारों से कहा गया है कि इस मामले में तनाव को समाप्त करने के लिए कूटनीति से काम लेना चाहिए। सिक्किम क्षेत्र में भारत व चीन के बीच विवाद के हालात हैं। चीन द्वारा कहा गया कि वह अपनी धमकियों से पीछे हटने वाला नहीं है। रक्षा राज्यमंत्री सुभाष भाम्रे ने इस मामले में जानकारी देते हुए कहा कि भारत को कूटनीति से ही समस्या का हल करना होगा।

चीन की सेनाऐं भूटान के क्षेत्र में दाखिल हो गई है। मगर ऐसा नहीं होना चाहिए। भारत अपनी सीमाओं की सुरक्षा चाहता है। चीन के राजदूत लू झाओहुई द्वारा कहा गया कि इस मसले पर किसी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता है।

उनका कहना था कि सीमा क्षेत्र में जिस क्षेत्र को चिकन नेक के नाम से जाना जाता है वह चीन, भारत को घेरना चाहता है, चीन चाहता है कि वह डोकाला क्षेत्र में सड़क निर्माण करे। मगर भारत उसे भारतीय क्षेत्र में दाखिल नहीं होने दे रहा है। यहां पर जो चंबी घाटी है वह बेहद महत्वपूर्ण है यहीं से भारत और सिक्किम जुड़े हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.