Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बड़ीखबर : संयुक्त राष्ट्र ने किया दावा, कहा-2024 तक इस मामले में चीन को पीछे छोड़ देगा भारत

population-india_594b510b1ef4cनई दिल्ली : भारत की आबादी तेजी से बढ़ रही है. अगर यह इसी तरह बढ़ती तो रही तो आने वाले समय में देश के लिए बड़ी समस्या बन सकती है. हाल ही में संयुक्त राष्ट्र ने दावा किया है कि भारत की आबादी जिस गति से बढ़ रही है, उस हिसाब से 2024 तक वह चीन को पीछे छोड़ देगा. वहीं संयुक्त राष्ट्र ने यह भी संभावना जताई कि 2030 तक भारत की आबादी 1.5 अरब हो जाएगी. यूएन ने ये दावा आर्थिक और सामाजिक मामलों के विभाग ने विश्व आबादी संभावना-2017 नामक रिपोर्ट में किया है. यूएन ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि, फ़िलहाल चीन की आबादी 1.41 अरब है और भारत की 1.34 अरब.

दुनिया की कुल आबादी में चीन का योगदान 19% और भारत का 18% है. इस आकड़े को देखते हुए लगता है कि भारत 2024 तक चीन की आबादी को पार कर लेगा. इसके अलावा रिपोर्ट में कहा गया है कि 2030 तक भारत की आबादी 1.5 अरब और 2050 तक 1.66 अरब हो जाएगी.

चीन की आबादी 2030 तक स्थिर रहने का अनुमान है जिसके बाद इसमें धीमी गिरावट आ सकती है. भारत की आबादी में 2050 के बाद गिरावट होने की संभावना है. इसके अलावा यह भी कहा गया है कि 2050 तक सामूहिक रूप से 10 देशों की आबादी दुनिया की कुल आबादी की आधी से अधिक हो सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published.