Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बड़ा हादसा: दक्षिण चिली में भूस्खलन से तीन की मौत, 15 लापता

सैंटियागो। चिली में भारी बारिश के कारण आए भूस्खलन से देश के दक्षिण के एक गांव के कुछ मकान जमींदोज हो गए जिससे कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य लापता हैं।

गृह मंत्रालय के उप सचिव महमूद एलेयू ने बताया कि दक्षिणी चिली के लॉस लागोस क्षेत्र में विला सांता लूसिया में तीन लोग मारे गए हैं जिनमें दो महिलाएं और एक अज्ञात पर्यटक है वहीं 15 लोग लापता हैं।

कल बारिश के कारण नदी का जलस्तर क्षमता से अधिक बढ़ गया और पहाड़ी का एक हिस्सा ढह गया। इससे राजधानी सैंटियागो से 1,272 किलोमीटर दक्षिण में एक गांव के 200 मकानों में से 20 डूब गए।

राष्ट्रपति मिशेल बाचेलेत ने अपने ट्विटर अकाउंट पर बताया कि आपात सेवाएं प्रभावित लोगों की देखभाल के लिए इलाके में कार्य कर रही हैं। कुछ घायलों को वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए निकालकर चिकित्सा केंद्रों में पहुंचाया गया है।