Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बड़ाखुलासा : चीन ने बनाई दुनिया की सबसे शक्तिशाली पनडुब्बी

Captureदुनिया में हथियारों को लेकर होड़ में अव्वल रहने वाले चीन ने एक और नया हथियार तैयार किया है। इस बार उसने पानी के रास्ते दुश्मनों के पसीने छुटाने के लिए एक ऐसी पनडुब्बी बनाई है, जो दुनिया की सबसे खतरनाक पनडुब्बी है। चीन के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि ये दुनिया की सबसे शक्तिशाली पनडुब्बी है।  
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे शंघाई में बनाया गया है, जिसकी जानकारी खुद चीन के सबसे बड़े शोध संस्थान चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंस ने दी है। संस्थान ने बताया कि ‘सुपर कंडक्टिव मैग्नेटिक एनोमली डिटेक्शन एरे’ नाम की ये पनडुब्बी समुद्र में छुपे खनिजों और दूसरी पनडुब्बियों का तेजी से पता लगाने में सक्ष्म है। बताया जा रहा है कि ये रियेक्टर हवा में रहकर भी खनीजों की सही जगह पता लगाने में सबसे आगे है। इसका इस्तेमाल नागरिक एवं सैन्य विमानों पर किया जा सकता है।

हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक चीन की मिलिट्री इसे जल्द ही अपने खेमे में शामिल कर सकती है। डॉ. ली चॉन्ग ने बताया कि ये चीनी डिवाइज पुरानी पनडुब्बियों से इसलिए अलग है क्योंकि इसमें जो नई तकनीकियां इस्तेमाल की गई हैं, वो इसकी क्षमता का राज है। प्रोफेसर झांग झी ने कहा, ‘इसका इस्तेमाल धरती पर खनिजों का पता लगाने और सागर में पनडुब्बियों का पता लगाने में किया जा सकता है।’

 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published.