Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बॉलीवुड के ‘बाजीराव’ आज मना रहे अपना 33वां जन्मदिन, पहली ही फिल्म में हीरोइन को किस कर मचाई थी सनसनी

ye-cinema-1-2-4_011314011140बॉलीवुड के ‘बाजीराव’ यानी रणवीर सिंह आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। रणवीर सिंह फिल्म इंडस्ट्री के ऐसे कलाकारों में हैं जिनका अंदाज सबसे जुदा है। उनके ड्रेसिंग सेंस से लेकर बेबाक बयानबाजी का हर कोई कायल है। फिल्मों के अलावा रणवीर अपने बयानों और ड्रेस की वजह से भी काफी चर्चा में रहते हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में कुछ अनसुनी बातें-
 

रणवीर सिंह का पूरा नाम रणवीर सिंह भवनानी है। बॉलीवुड में आने के बाद उन्होंने अपना सरनेम भवनानी हटा दिया। इतना ही नहीं वो अपना नाम भी बदलना चाहते थे क्योंकि उनका नाम रणबीर की तरह साउंड करता है। लेकिन बाद में उन्होंने अपना ये फैसला बदल दिया।
 

फिल्मों में आने से पहले रणवीर सिंह कॉलेज में थे। उन्होंने कभी कोई मॉडलिंग प्रोजेक्टर में काम नहीं किया। उनकी पहली जॉब एक कॉपी राइटर की थी। वो एक एडवरटाइजिंग कंपनी में कॉपी राइटिंग का काम करते थे। रणवीर ने क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई भी की है।
 

रणवीर को फिल्मों में आने से पहले कई ऐड्स और म्यूजिक वीडियो के ऑफर आए थे। लेकिन उन्होंने रिजेक्ट कर दिए। रणवीर का कहना था, ‘मैं एक फ्रेश चेहरा बनकर लोगों के सामने आना चाहता था। ये एक जुआ था जो मैंने खेला। और अब लीड रोल बनकर फिल्मों में आ रहा हूं।’
 

रणवीर ने अपना बॉलीवुड डेब्यू आदित्य चोपड़ा की फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ से किया था। इससे पहले रणवीर को तीन फिल्मों के ऑफर मिल चुके थे। लेकिन उन्होंने वो ऑफर रिजेक्ट कर दिया था।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published.