Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बॉलीवुड के चार्मिंग एक्टर ऋषि कपूर आज मना रहे अपना 65वां जन्मदिन…..

बॉलीवुड के चार्मिंग एक्टर कहे जाने वाले ऋषि कपूर आज अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर का जादू आज भी उतना नहीं चल पाया जितना 80-90 के दशक में ऋषि का था। ऋषि कपूर की पहली फिल्म ‘बॉबी’ जबरदस्त हिट हुई थी। ये डिंपल कपाड़िया की भी डेब्यू फिल्म थी। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
 जब ऋषि ने फिल्म बॉबी की थी तो वो डिंपल को पसंद करने लगे थे। वो डिंपल को प्रपोज भी करना चाहते थे। लेकिन ऐसा हो ना सका। उसी दौरान वो नीतू सिंह को डेट भी कर रहे थे। नीतू ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि ऋषि बहुत ही स्ट्रिक्ट ब्वॉयफ्रेंड थे। वो उनको 8.30 के बाद काम करने से मना करते थे। नीतू की मां को उनका और ऋषि का साथ घूमना पसंद नहीं था। 
जब भी दोनों डेट पर जाते तो नीतू की मम्मी उनके कजिन को साथ भेजती थीं। कुछ समय बाद नीतू सिंह और ऋषि कपूर बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में शुमार हो गए थे। दोनों की पहली फिल्म ‘जहरीला इंसान’ थी जो कि बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। नीतू और ऋषि की लव स्टोरी बहुत ही दिलचस्प है। नीतू महज 14 साल की थीं जब वो ऋषि को डेट करने लगी थीं।
उस समय नीतू इंडस्ट्री में बिल्कुल नई थीं। ऋषि फिल्म के सेट पर नीतू को छेड़ते रहते थे। फिल्म ‘खेल-खेल में’ के दौरान दोनों के बीच रोमांस शुरू हो गया था। फिल्म की रिलीज के बाद दोनों के रोमांस की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। ऋषि कपूर के करियर की शुरुआत फिल्म बॉबी से हुई थी। राज कपूर ने अपने बेटे ऋषि को लॉन्च करने के लिए यह फिल्म बनाई थी। ‌फिल्म मेरा नाम जोकर फ्लॉप होने के बाद राज कपूर की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई थी। इस वजह से फिल्म के लिए वो किसी टॉप स्टार को साइन नहीं कर पाए थे।
नीतू सिंह चाहती थीं कि फिल्म बॉबी में उन्हें लीड रोल में लिया जाए लेकिन बाजी डिंपल कपाड़िया ने मार ली। दरअसल, राज कपूर फिल्म में दो नए चेहरे चाहते थे। लेकिन नीतू पहले ही कई फिल्मों में काम कर चुकी थीं। बाद में नीतू सिंह और ऋषि कपूर ने लगातार कई फिल्में कीं। ‘रफू चक्कर’, ‘दूसरा आदमी’,’ कभी-कभी’, ‘अमर अकबर एंथनी’ जैसी कई फिल्मों में इस जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published.