Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बॉलीवुड की ‘ड्रीमगर्ल’ हेमा मालिनी आज मना रही अपना जन्मदिन…

नई दिल्ली : बॉलीवुड ऐक्ट्रेस हेमा मालिनी का आज जन्‍मदिन है। हेमा का जन्म तमिलनाडु के अम्मानकुडी नामक स्थान में 16 अक्टूबर, 1948 को हुआ था। उनका बचपन तमिलनाडु के विभिन्न शहरों में बीता। 

– उनके पिता वी.एस.आर. चक्रवर्ती तमिल फिल्मों के निर्माता थे। साल 1963 में हेमा ने तमिल फिल्म से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। शुरुआत में हेमा को तमिल फिल्मों के निर्देशक श्रीधर ने साल 1964 में यह कहकर काम देने से इनकार कर दिया था कि उनके चेहरे में कोई स्टार अपील नहीं है, लेकिन आज ये अभिनेत्री सबकी जुबान पर ‘ड्रीम गर्ल’ के नाम से मशहूर हैं। 

– हेमा मालिनी को पहला ब्रेक अनंत स्‍वामी ने दिया था। उन्‍होंने हिंदी फिल्‍म ‘सपनों के सौदागर’ (1968) से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था। इस‍ फिल्‍म में वे राज कपूर के साथ दिखाई दी थीं। इस समय वे मात्र 16 वर्ष की थीं। राज कपूर ने उनका पहला स्‍क्रीन टेस्‍ट लिया। खुद हेमा भी इस बात को मानती है कि आज वो जो कुछ भी राज कपूर की वजह से है। हेमा मालिनी और राज कपूर की उम्र में काफी फासला था।

– राज कपूर के साथ काम करने के बाद हेमा मालिनी को देवानंद के साथ फिल्‍म ‘जॉनी मेरा नाम’ में काम में करने का मौका मिला। यह फिल्‍म बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी। उन्‍हें पहली सफलता इसी फिल्‍म से मिली थी। उन्‍हें पहला बड़ा ब्रेक मिला रमेश सिप्‍पी की फिल्‍म ‘अंदाज’ (1971) में मिला। फिल्‍म में उन्‍होंने एक विधवा का किरदार निभाया था।

– अपने करियर के दौरान उन्‍होंने अमिताभ बच्‍चन, राजेश खन्‍ना, जितेंद्र, संजीव कुमार और धर्मेंद्र जैस कई अभिनेताओं के साथ काम किया। साल 1975 की फिल्म ‘शोले’ सुपरहिट रही. इसमें अपने चुलबुले अंदाज से उन्होंने सभी का दिल जीत लिया था। फिल्म से उनका वही अंदाज आज भी चर्चा में है।