Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बेंगलुरु: नए साल के जश्न पर महिलाओं के साथ छेड़छाड़, मंत्री का शर्मनाक बयान

बेंगलुरु में नए साल के जश्‍न के मौके पर महिलाओं से छेड़खानी की खबर सामने आई है।

03_01_2017-bangalore650बेंगलुरु के एमजी रोड और और ब्रिगेड रोड पर 31 दिसंबर की रात को महिलाओं के साथ कथित रूप से जो कुछ भी हुआ वह एक भयानक सपने की तरह है।पुलिस की मौजूदगी में एमजी रोड और ब्रिगेड रोड पर हजारों पुरुषों की भीड़ ने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें की। अखबार ने मदद की गुहार लगाती युवतियों और महिलाओं की तस्वीरें भी छापी हैं। इसमें दिखाई देता है कि कई महिलाएं रो रही हैं और कई जूते हाथ में लेकर भाग रही हैं। पुलिस का कहना है कि अभी तक इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। हालांकि कहा गया है कि कुछ शराबी युवकों को खदेड़ा गया था।

दरअसल, नए साल का स्वागत करने के लिए बेंगलुरु के एमजी रोड और ब्रिगेड रोड पर हजारों लोग पहुचें थे। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी थे। रिपोर्ट के मुताबिक इसी दौरान वहां भीड़ में शामिल हुड़दंगियों ने महिलाओं पर कथित रूप से भद्दे और अश्लील कमेंट करना शुरू कर दिया। कुछ महिलाओं ने आरोप लगाया कि सड़क पर उनके साथ छेड़खानी की गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.