Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बीजेपी सांसद का प्रियंका वाड्रा पर विवादित बयान कहे डाली यहां बात

लखनऊ। प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस का महासचिव और लोकसभा चुनाव में यूपी का प्रभारी बनाए जाने के बाद लगातार विपक्ष उन पर हावी है। इसी कड़ी में विपक्ष के नेता लगातार विवादित बयान दे रहे हैं। इस बार यूपी के बीजेपी सांसद हरीश द्विवेदी ने उनके पहनावे पर भी विवादित बयान दे डाला।

भारतीय जनता पार्टी के सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि प्रियंका जब दिल्ली में रहती हैं, तो जींस और टॉप पहनती है। जैसे ही प्रियंका क्षेत्र में जनता के बीच जाती हैं तो वह साड़ी और सिंदूर लगाकर आती हैं।

आपको बता दें कि सांसद शनिवार को यह बयान बस्ती में आयोजित एक समारोह में दिया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पहनावे पर विवादित टिप्पणी की। उन्होंने इस दौरान राहुल गांधी पर भी हमला बोला। सांसद ने कहा कि राहुल फेल हैं, तो प्रियंका भी फेल हैं।