Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पार्टी के गठबंधन के बाद अब कार्यकर्ताओं को मिलाने की कवायद शुरू

लखनऊ।

लोकसभा चुनाव से पहले दो राजनीतिक दलों सपा और बसपा के गठबंधन के बाद अब कार्यकर्ताओं के दिल मिलाने की भी तैयारी शुरू हो गई है। सपा कार्यकर्ताओं की बैठकों में बसपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को भी शामिल किया जाएगा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने साथ तैयारियां करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

सपा की जिला इकाई ने आगामी बैठक के लिए बसपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया है। जिला अध्यक्ष अशोक यादव कहते हैं कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का निर्देश है कि दोनों ही दलों के कार्यकर्ता मिलकर बूथ स्तर पर अपनी तैयारियों को एक-दूसरे से साझा करें। बूथ स्तर पर जिस मतदाता सूची का अभी प्रकाशन हुआ है, उसका सत्यापन मिलकर करें। बसपा और सपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को समन्वय बढ़ाने के लिए मीटिंग में एक-दूसरे से रूबरू कराया जाए। सपा की बैठक में पार्टी की ओर से बसपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर की तैयारियों की स्थिति से अवगत भी कराया जाएगा।