Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बीजेपी: क्यों बने योगी आदित्यनाथ मोदी शाह की पहली पसंद?

aa-Cover-h94mbvspurh9h4o37arl0osn31-20170320005618.Mediनई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी द्वारा उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर योगी आदित्यनाथ का चयन किए जाने को लेकर कई तरह के सवाल होते रहे हैं। मगर योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की पसंद हैं। दरअसल चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री पद के लिए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य नामों पर चर्चा चल रही थी। जब भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने राजनाथ सिंह से सीएम कैंडिडेट बनने के लिए सवाल किए और कहा कि आखिर क्या वे सीएम कैंडिडेट बनना चाहेंगे मगर उन्होंने मना कर दिया।

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह की असहमति के बाद यह तय हो गया कि पार्टी को किसी और को आगे किए बगैर चुनाव लड़ना होगा। जब राजनाथ सिंह ने इन्कार कर दिया तो योगी आदित्यनाथ एक मजबूत दावेदार थे। गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ को पूर्वांचल में उनके द्वारा विपरीत परिस्थिति के दौरान संयम बरता गया।

दूसरी ओर पार्टी ने सातवें चरण के दौरान विभिन्न बागी प्रत्याशियों को हराया। उसे लेकर योगी आदित्यनाथ की सराहना की गई। यहां पर भाजपा ने डोर टू डोर प्रचार किया था। दूसरी ओर योगी आदित्यनाथ का चयन करने के दौरान यह बात भी महत्वपूर्ण रही कि वे एक सन्यासी हैं और जातियों से उपर उठकर कार्य करने में सक्षम हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.