Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बीजेपी के इस विधायक ने अपनी सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप कहे डाली बड़ी बात

लखनऊ। हमेशा अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने रहने वाले बलिया के बैरिया विधानसभा से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने अपनी ही सरकार पर निशाना साधा है। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि जितना भ्रष्टाचार पहले की सरकारों में था उतना ही भ्रष्टाचार हमारी सरकार में भी हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अधिकारी भ्रष्ट हैं। मैं जब से विधायक हुआ हूं, तब से लगातार भ्रष्टाचार से लड़ रहा हूं और यह लड़ाई जारी रहेगी। बताते चलें कि इससे पहले भी विधायक अपनी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं। उन्होंने एससी-एसटी बिल आने के विरोध में लोगों के साथ सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया था।

राष्ट्रीय राजमार्ग 31 बैरिया मांझी मार्ग के जर्जर हो चुका है। इससे लोग परेशान हैं, कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई पहल नहीं की गई। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई आप लोगों की नहीं है मैं स्वयं इसकी लड़ाई लड़ूंगा। मैं जनता के बीच घोषणा करता हूं कि 31 जनवरी के पूर्व यदि सड़क मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हुआ तो एक फरवरी को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरने पर बैठूंगा। उनके आश्वासन पर ग्रामीण माने और करीब ढाई घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।