Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बिग बॉस : सनी लिओनी ने दी घरवालों को ये अजीब चुनौती

बिग बॉस के घर से इस वीकेंड दो लोगों को घर से बेघर होना पsunny-20_21_11_2016ड़ा। पहले थे सेलेब्रेटी करण मेहरा और दूसरी थीं लोकेश शर्मा। घर वाले इस डबल नॉमिनेशन से हैरान थे। सेलेब्स के खेमेे में करण के जाने से निराशा थी वहीं इंडियावाले लोकेश के जाने से खफा थे। अब बिग बॉस की ओर से घर वालों को एक नया टास्क दिया जा रहा है।

हालांकि यह टास्क देंगी सनी लिओनी। जी हां। सनी जो खुद बिग बॉस का हिस्सा रह चुकी हैं। अब देखना यह है कि घर वाले इस चुनौती से कैसे पार पाते हैं।फिलहाल तो वीकेंड पर सनी लिओनी ने टीवी स्क्रीन से घर वालों को टास्क दिया है। इसके अंतर्गत उन्हें बोला गया है कि ऐसा वीडियो बनाओ जो चंद मिनिटों में वायरल हो जाए।

इसके लिए दोनों ही टीमों के सदस्य अपनी-अपनी जुगत लगाने में बिजी हो गए हैं। अब देखना यह है कि कौन इस मामले में क्या करता है। फिलहाल तो सबकुछ सस्पेंस में हैं। सनी ने इस बात से उत्साहित होकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें सनी बिग बॉस को लेकर पांच साल पुरानी यादों को साझा कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.