Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बारात में दोस्त ने ही मारी दूल्हे को गोली, मौत

देव श्रीवास्तव|
लखीमपुर|
  • प्रतिबंधित होने के बावजूद शादी-बारातों में होने वाली हर्ष फायरिंग थमने का नाम नहीं ले रही। रविवार की रात इन्हीं हर्ष फायरिंग के चलते जहां एक लड़की का घर बसनेसे पहले ही उजड़ गया।
  • वहीं बारात लेकर आए परिवार नेअपने बेटे को खो दिया।  जबकि एक एक महिला लखनऊ में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। दोनों ही मामलों की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज कर ली है।
  • हर्ष फायरिंग करने वालों की तलाश जारी है।   जानकारी के अनुसार, पड़ोसी जिला सीतापुर के थाना महोली क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम हाजीपुर निवासी सुनील वर्मा पुत्र श्याम लाल की शादी नीमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर की लड़की से तय हुई थी। रविवार की रात बारात गांव पहुंची।
  • नाचती-झूमती बारात लड़की के घर पहुंची। जैसे ही द्वाराचार शुरू हुआ कि दूल्हे के दोस्त रामचंद्र ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। लोगों के मुताबिक रामचंद्र नशे में धुत था। हवाई फायरिंग करते समय अचानक उसनेसामने एक गोली चला दी जो दूल्हे सुनील वर्मा को जा लगी।
  • गोली लगते ही दूल्हा लहूलुहान होकर गिर गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जब तक दूल्हे को ले जाने का इंतजाम किया जाता उसकी मौत हो गई। इधर हादसे से घबराया दोस्त रामचंद्र मौके से भाग निकला। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंच गई। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लड़के की मौत से दोनेां ही परिवारों में मातम होने लगा। 
  • इसी तरह लखीमपुर शहर स्थित मातृ छाया गेस्ट हाउस में शहर निवासी अरविंद कुमार की लड़की की शादी होनी थी। इसमें सोनी अवस्थी निवासी ईदगाह शामिल होनेपहुंची थी। बताते हैं कि शादी की रस्म शुरू होते ही अरविंद कुमार के साले ने पिस्टल निकलकर हर्ष फायरिंग शुरू कर दी।
  • जिससे एक गोली लगने से सोनी गंभीर रूप से घायल हो गई। सोनी को उपचार के लिए तुरंत जिला चिकित्सालय लाया गया लेकिन हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया। वहां सोनी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। इस मामले की भी रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।