Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बब्बर का योगी पर तंज कहा, मंदिर बनवाने कानून व्यवस्था सुधारें

आगरा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि वह जहां-जहां गए, वहां-वहां बंटाधार हुआ है। राम मंदिर मामले पर उन्होंने कहा कि राम मंदिर को 24 घंटे में बनवाने वाला बयान देने की बजाए उन्हें राज्य की कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने पर ध्यान देना चाहिए।

राजबब्बर ने मंगलवार को आगरा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह बातें कही। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश को दो भारत में बांट दिया है। एक भारत ऐसा है जहां गरीब और मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है। दूसरा भारत ऐसा है जहां लोग पैसा लूटकर भाग जाते हैं। सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार की अर्जी को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में राजबब्बर ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के लोग राम मंदिर को चुनाव में मुद्दा बनाते हैं। राम का मंदिर अयोध्या में नहीं बनेगा तो कहां बनेगा।