Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ के इस सीन को शूट करने में श्रद्दा-अर्जुन को लगे थे इतने घंटे

arjunश्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर अपनी आने वाली फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ के लिए काफी मेहनत करते नजर आ रहें है। हाल ही में रिलीज हुए इस फिल्म के दूसरे पोस्टर को काफी मुश्किल से शूट किया गया। आप जानकर चौंक जाएंगे कि सिर्फ इस पोस्टर को शूट करने में करीब चार घंटे लगे गए थे। कई टेक्स के बाद भी परफेक्ट सीन नहीं आ पा रहा था। ऐसे में बार बार इसी सीन को शूट करना पड़ रहा था।  

फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ के डायरेक्टर मोहित सूरी ने बताया कि ‘इस पोस्टर में हमें दोनो की फिलिंग्स पर फोकस करना था। पोस्टर में दिखाया गया है कि दोनो ना चाहते हुए भी एक दूसरे से जुदा हो रहे हैं।’ साथ ही मोहित सूरी ने ये भी बताया कि बारिश में इस सीन को शूट करना जरूरी था। इन सबके चलते इस सीन की शूटिंग करने में काफी दिक्कत हो रही थी। 
जहां पहले पोस्टर में अर्जुन और श्रद्धा के बीच जबरदस्त केमेस्ट्री दिखाई दी वहीं इसमें दोनो दूर होते नजर आ रहे हैं। इस नए पोस्टर में दोनों को ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ नॉवेल के कवर वाले लुक में दिखाया गया है।

अर्जुन और श्रद्धा के फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। ये पहली बार है जब दोनों किसी फिल्म में साथ काम कर रहे हैं।

बता दें कि फिल्म का ट्रेलर 10 अप्रैल को रिलीज होने वाला है। ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ चेतन भगत के इसी नाम के नॉवेल पर आधारित है। अर्जुन कपूर इससे पहले भी चेतन भगत के नॉवेल पर बनी फिल्म में काम कर चुके हैं। चेतन की लव स्टोरी पर बनी फिल्म ‘2 स्टेट्स’ में अर्जुन और आलिया ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

अर्जुन इस फिल्म के अलावा ‘मुबारकां’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, वहीं श्रद्धा भी दाउद इब्राहिम की बहन हसीना पर बन रही फिल्म की शूटिंग कर रही हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.