Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाने वाले सुनील शेट्टी आज मना रहे हैं अपना 56वां जन्मदिन, राजाओं की तरह जीते हैं लाइफ

फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाने वाले सुनील शेट्टी आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। सुनील शेट्टी ने अपने करियर की शुरुआत 1992 में फिल्म ‘बलवान’ से की थी। सुनील शेट्टी एक जबरदस्त एक्‍शन हीरो बनकर उभरे थे। सुनील ने उस समय अजय देवगन और अक्षय कुमार जैसे स्टार्स को कड़ी टक्कर दी थी।

सुनील शेट्टी का पूरा नाम सुनील वीरप्पा शेट्टी है। सुनील की पहली फिल्म कुछ खास नहीं चल पाई थी। उन्हें पहचान 1994 में आई फिल्म ‘दिलवाले’ से मिली थी। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड भी मिला था।
 
सुनील ने अपने करियर में करीब 110 से ज्यादा फिल्में की हैं। सुनील शेट्टी फिल्म इंडस्ट्री में अभी तक एक्टिव हैं। सुनील शेट्टी ने फिल्मों में आने से पहले ही 1991 में माना शेट्टी से शादी कर ली थी। सुनील और माना का करीब 8 साल तक अफेयर चला था।
फिल्म ‘धड़कन’ के बाद सुनील शेट्टी एक ऐसे स्टार बन गए थे जो 8 करोड़ रुपए सैलरी लेते थे। सुनील ने फिल्म इंडस्ट्री के अलावा होटल इंडस्ट्री में भी खूब नाम कमाया। सुनील फिलहाल अपना ज्यादातार समय बिजनेस को देते हैं।

 

सुनील की पत्नी माना की भी इंटीरियर डिजाइनिंग और आर्किटेक्चर कंपनी है। माना एक एनजीओ भी चलाती हैं। साथ ही उनका एक होम डिकोर स्टोर भी है। माना अपने पति सुनील की बिजनेस मैनेजर भी हैं। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published.