Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

प्रयागराज में एक ही परिवार के लोगों की हत्या: पुलिस टीम जांच में लगी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने प्रयागराज क्षेत्र में एक ही परिवार के लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। और कार्यवाही का निर्देश देते हुए कहा कि जिसमे भी इस क्राइम को अंजाम दिया है उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए हैं। इसी के साथ जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को मौके पर पहुंच कर निष्पक्षता के साथ जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कारवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

बेरहमी से की गई हत्या : प्रयागराज में थरवई के खेवराजपुर में एक ही परिवार के 5 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दिया गया है। घटना में दंपत्ति के साथ उनकी बेटी, बहू और 2 साल की पौत्री की भी हत्या कर दिया गया है। सभी को धारदार हथियार से मौत के घाट उतारा दिया गया है। इसी के साथ वारदात को अंजाम देने के बाद घर के कमरे में आग लगा दी गई  ताकि किसी को पता न चल सके कि हत्या हुए है। जब आस-पास के लोगों ने घर से धुंआ निकलता हुआ देखा तो घटना की जानकारी हुई। मृतकों में 55 वर्षीय रामकुमार यादव, 52 वर्षीय कुसुम देवी, 25 वर्षीय मनीषा, 27 वर्षीय सविता और 2 वर्षीय मीनाक्षी शामिल है। इस बीच वह 5 वर्षीय पौत्री जिंदा मिली है। हत्या किसने की और इसके पीछे की वजह क्या है इस बारे में कुछ भी पता नहीं चल सका।

जांच में जुटी पुलिस की टीम : मामले को लेकर पड़ताल लगातार जारी है। इस बीच कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हुए हैं। पुलिस अफसर लगातार पड़ताल में जुटे हुए हैं कि हत्या के पीछे की वजह क्या है। मौके पर फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंची हुई है। मामले को लेकर एडीजी जोन प्रयागराज प्रेम प्रकाश द्वारा बताया गया कि शुरुआती जांच में लग रहा है कि लूट के इरादे से आए बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। इसी के साथ सुबूत मिटाने के उद्देश्य से घर में आग लगाई गई है। फिलहाल अभी पुलिस जांच में जुटी हुई है।