Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पूंजीपतियो के हितो को ध्यान में रखकर नीति निर्धारण कर रही योगी सरकार:अनुराग

देव श्रीवास्तव|
लखीमपुर खीरी।
अन्तराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर समाजवादी मजदूर सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार के संयोजन में सदर चौराहे पर दैनिक श्रमिको को मिष्ठान व फल वितरण कर 1 मई मजदूर दिवस के ऐतिहासिक परिपेक्ष पर सपा नेताओ व कार्यकर्ताओ ने विचार व्यक्त किये और मजदुरो को उनके अधिकारो के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल ने सभा को सम्बोधित करते हुये कहाकि आज के दौर में मोदी सरकार श्रम कानूनो में संसोधन कर काम के घंटो को बढाकर व श्रम की कीमत को घटा कर पूंजीपतियो व कारपोरेट के हितो को ध्यान में रखकर नीतियो का निर्धारण कर रही है योगी सरकार ने सपा सरकार द्वारा श्रमिको के कल्याण के लिये चलाई जा रही योजनाओ जैसे मजदूरो को साईकिल वितरण, सोलर पैनल, बीमारी हित लाभ और मजदूरो को सस्ता भोजन, श्रमिक बीमा योजना और श्रमिक आश्रित बाल छात्रवृत्ति योजना  को बंद कर मजदूरो के साथ गद्दारी करने का काम किया है। 
       सपा नेता क्रांति कुमार सिंह ने सभा को संबोधित करते हुये कहाकि आज के समय में 1 मई मजदूर दिवस पर श्रमिको के हक व अधिकारो व लोकतांत्रिक अधिकारो के संघर्ष को तेज करने की व्यापक जरूरत है उन्होने कहाकि मानेसर मारूती प्लांट व प्रिकोल प्लांट में संगठित मजदूर आंदोलन के दमन के लिये घात प्रतिघात व दमन के काले कानूनो के दम पर श्रमिक को जेल में डालने व उत्पीडन कर पूंजी पतियो के इषारे पर सरकारों ने श्रमिक आंदोलनो का दमन किया है।
     मजदूर सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ने कहाकि व्यापक मंदी नोटबन्दी व घाटे की खेती के कारण श्रमिको को रोजगार व श्रम की उचित कीमत मिल पाना मुष्किल होता जा रहा है जिससे मजदूर भुखमरी व आत्महत्या के लिये मजबूर होता जा रहा है, सरकार की तरफ से जहां अच्छे हितो की बातें चल रही है वही देष के हर शहर में श्रम बेचने के लिये मजदूरो की मंडी में उनकी संख्या बढती जा रही है मनरेगा जैसी योजना को ध्वस्त कर देने से मजदूरो का पलायन शहरो की तरफ बढा है न्यूनतम मजदूरी की गांरटी खत्म हो गयी है। 
     कर्यक्रम में षिक्षक सभा अध्यक्ष रघुवीर यादव, महिला सभा जिलाध्यक्षा तृप्ति अवस्थी, अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष हरजीत सिंह, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष रियाजुल्ला खां, यदुवेन्द्र वर्मा पम्मू, वरूण कटियार, जफर खां, आनंद पटेल, उत्तम वर्मा, पूनम यादव, अफजल खां, सलमान खां, धर्मदत्त तिवारी, दीपक वर्मा पालू, तारिक खां, संजय वर्मा, अन्नू वर्मा, सचिन वर्मा, अष्वनी कुमार, मो0 आफाक खां शामिल थे।