Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पाक: कराची में अनिश्चतकालीन भूख हड़ताल पर बैठा बलूच ह्यूमन राइट ऑर्गनाइजेशन

पाकिस्तान में बलूच ह्यूमन राइट ऑर्गनाइजेशन अनिश्चतकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गया है। कराची में भूख हड़ताल पर बैठे ये लोग लापता बलूचों के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं।

आपको बता दें कि बलूचिस्तान में मानवाधिकार के प्रति सरकार की अनदेखी से प्रदर्शनकारी निराश हैं और लगातार स्थिति को सुधारने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं।

एक बलोच ह्यूमन राइट एक्टिविस्ट ने बताया कि हमारा लक्ष्य पाकिस्तान में मानव अधिकारों के उल्लंघन के खिलाफ आवाज उठाना और बलूचिस्तान में मिलिट्री ऑपरेशन्स का विरोध करना है।