Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

दो गुटों में मारपीट के दौरान चली गोली, दो घायल

देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी।
  • होमगार्ड दफ्तर के पास शनिवार की शाम दो गुट आमने-सामने हो गए। दोनों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान चली गोली से एक पक्ष के दो युवक छर्रे लगने से घायल हो गए। घटना से भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
  • किसी लड़की को लेकर दोनों गुटों में विवाद होने की बात सामने आई है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। घटना शाम करीब पांच बजे की है। होमगार्ड दफ्तर के पास दो गुट किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। दोनों में पहले मारपीट हुई। बाद में फायरिंग होने लगी।
  • फायरिंग के दौरान छर्रे लगने से मोहल्ला अर्जुनपुरवा निवासी लवकशु शुक्ला और मोहल्ला हाथीपुर उत्तरी निवासी सचिन मिश्रा घायल हो गए। घटना से मौके पर भगदड़ मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों को जिला अस्पताल लाई। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
  • बताया जाता है कि किसी लड़की को लेकर एक-दूसरे गुटों के बीच विवाद चल रहा है। इसी को लेकर दोनों में संघर्ष हो गया। सदर कोतवाल अशोक पांडेय ने बताया कि अभी घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
  • किसी लड़की को लेकर संघर्ष होने की बात अभी तक की जांच में सामने आई है।