Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

दारोगा को अज्ञात लोगों ने मारी गोली,दरोगा लखनऊ रेफर किया गया

देव श्रीवास्तव
लखीमपुर खीरी|
जिले में अपराध थमने का नाम नही ले रहा बीती देर रात गस्त कर रहे दारोगा को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिये सीतापुर उसके बाद दरोगा को लखनऊ रेफर कर दिया गया। जहाँ उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना पाते ही पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुँच गये।
घायल दारोगा (सूर्यमनी)

सीने कंधे के बीच लगी गोली

जानकारी के अनुसार थाना मैगलगंज में तैनात दरोगा सूर्यमनी बीती देर रात शाझहपुर मार्ग पर हमराही के साथ गस्त कर रहे थे। तभी शाझहपुर की ओर से एक संधिग्ध पिकअप आती दिखी। जिसे दरोगा ने रोकने का प्रयास किया। जैसे ही पिकअप दरोगा के नजदीक आई। वैसे ही पिकअप सवार ने दरोगा पर फायर झोंक दिया। फायर दरोगा के कंधे और सीने के बीच मे लगी। जिससे दरोगा घायल होकर वही गिर पड़ा।सीने कंधे के बीच लगी गोली के बाद उन्हे सीतापुर फिर वहा से लखनऊ के लिए रेफ़र कर दिया गया है। उधर पिकअप हरदोई की तरफ निकल गई। दरोगा के साथ गस्त कर रहे हमराही ने इसकी सूचना थानायक्ष अशोक पांडे को दी। सूचना पाते ही थानाध्यक्ष मौके पर पहुँचे। और तत्काल घटना की सूचना एसपी को दी। और घायल दरोगा को गम्भीर हालत में सीतापुर जिलाअस्पताल लेकर पहुँचे। जहाँ डॉक्टरों ने दरोगा की हालत को गंभीर देखते हुये। लखनऊ रेफर कर दिया। जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है  उधर एसपी डॉ चनप्पा सूचना पाते ही। सीतापुर जिलाअस्पताल पहुँच गये। इस बावत सीओ मितौली अल डी भारती ने बताया कि गस्त के दौरान दरोगा को अज्ञात लोगों ने गोली मार दिया। बदमाशो की तलाश की जा रही है।जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जायेगा। फिलहाल दरोगा की हालत में सुधार है।

वीडियो:

Leave a Reply

Your email address will not be published.