Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

दलिया खाने से पहले इसके फायदे ही नहीं नुकसान भी जान लें

आजतक आपने दलिया खाने के कई फायदे सुने होंगे पर क्या आप जानते हैं इसका अधिक सेवन करना भी आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। यकिन नहीं होता तो पढ़ें ये खबर।

दलिया वैसे तो आपके शरीर में सभी पोषक तत्वों की कमी को पूरा करता है। अगर आप नाश्ते में दलिया खाते हैं तो दिनभर तरोताजा महसूस करते होंगे लेकिन क्या आपको पता है इसके कई फायदे होने के साथ इसके बड़े नुकसान भी हो सकते है। जी हां आपने सही सुना नुकसान। 
 
फाइबर
दलिया एक अधिक फाइबर वाला आहार माना जाता है। इसका अधिक सेवन करने से व्यक्ति के शरीर में सूजन की समस्या हो सकती है।
पेट में गैस
अधिक दलिया खाने से व्यक्ति को गैस की समस्या होने के साथ दर्द की शिकायत भी हो सकती है।
दस्त  
अधिक दलिए का सेवन करने से उल्टी, सूजन, दस्त और दर्द जैसी समस्याएं भी आपको परेशान कर सकती हैं।