Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

थावरचंद गहलोत ने राज्य सभा से त्याग पत्र दिया, सभापति वेंकैया ने किया स्वीकार

नई दिल्ली। कर्नाटक के नव नियुक्त राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने बुधवार को उपराष्ट्रपति निवास पर उपराष्ट्रपति और राज्य सभा के सभापति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात कर सदन की सदस्यता से अपना त्याग दे दिया है।

गहलोत ने नायडू के आधिकारिक आवास पर मुलाकात कर सभापति को अपना त्यागपत्र सौंपा, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। गहलोत राज्यसभा में नेता सदन थे।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने मंगलवार को मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री थावरचंद गहलोत सहित 8 राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति और स्थानांतरण को मंजूरी दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.