Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

तो बनी रहेगी आपके भी परफ्यूम की खुशबू लंबे समय तक

perfume-10-1473500087_580a31c942b2bकंही भी बाहर जाना होता है तो अधिकतर लोग ताजगी फील करने के लिए या फिर एक अच्छी खुशबू के लिए अपने ऊपर परफ्यूम का इस्तेमाल करते हैं और शायद आप भी यही करते होंगे। लेकिन यह परफ्यूम की खुशबू कुछ ही समय तक बरकरार रहती है। और फिर पता ही नहीं चलता कि आपने कभी परफ्यूम भी लगाया था। तो आज हम आपको इसी के कुछ सीक्रेट बताने जा रहे है। जिनके इस्तेमाल से आप अपने परफ्यूम की खुशबू को लंबे समय तक बरकरार रख सकते हैं-

जब भी आप परफ्यूम लगाने की सोंचे तो उसके पहले माॅइश्चराइजर का इस्तेमाल कर लें क्योंकि ऐसा करने पर भी परफ्यूम की खुशबू लंबे समय तक बनी रहेगी।

अगर आपके पास माॅइश्चराइजर नहीं है तो आप इसकी जगह पर वैसलीन का भी इस्तेमाल कर सकती हैं यह भी आपके परफ्यूम की खुशबू को लंबे समय तक बनाकर रखेगा।

परफ्यूम लगाने के भी तरीके होते है इसे हमेशा गर्म हिस्से पर ही लगाया जाता है जैसे कान के पीछे, अंदरुनी हिस्से, कलाइयां, कोहनी और गर्दन। इसके अलावा आप पिंडलियों या फिर घुटनों के पीछे वाले हिस्सों पर भी लगा सकते हैं। ऐसा करने पर भी इसकी खुशबू लंबे समय तक बनी रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.