Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

…तो इस शानदार जगह होगी विराट और अनुष्का की शादी….

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी की चर्चाएं जोर पर है। दोनों के ही परिवार वाले इलटी के लिए रवाना हो चुके हैं। यहां तक की शादी में आने वालों की लिस्ट भी तैयार हो गई है और शादी का वेन्यू प्लेस भी तय हो गया है। आज हम आपको उस वेन्यू प्लेस की तस्वीर दिखाएंगे, जहां विराट और अनुष्का की शादी होनी है। 

 

ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट और अनुष्का की शादी मशहूर पैलेस Borgo Finocchieto में होगी। बता दें कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और मिचेल ओबामा अपने इटली प्रवास के दौरान यहीं पर ठहरे थे।
 
 Borgo Finocchieto मिलान से चार घंटे की दूरी पर है। जहां एक समय में केवल 44 लोग ही ठहर सकते हैं। इससे पता चलता है कि अनुष्का और विराट की गेस्ट लिस्ट इतनी छोटी क्यों है। कुछ साल पहले अनुष्का ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा भी था कि वह अपनी शादी के लिए किसी वाइनयार्ड का चुनाव करेंगी। 
गौरतलब है कि विराट और अनुष्का की शादी भले ही विदेश में हो रही हो, लेकिन स्टाइल बिल्कुल देशी होगा। शादी के लिए भांगड़ा डांसर आएंगे। विराट और अनुष्का जिस प्लेस पर शादी कर रहे हैं, वह काफी महंगी है। दुनिया की 20 सबसे महंगी जगहों की फोर्ब्स की लिस्ट में Borgo Finocchieto का दूसरा स्थान है। 
 बता दें कि विराट और अनुष्का की शादी में केवल खास दोस्त और करीबी रिश्तेदार ही आएंगे। अनुष्का शर्मा ने शादी में शाहरुख खान, आमिर खान, आदित्य चोपड़ा, करण जौहर, रणवीर कपूर, कटरीना कैफ और मनीष शर्मा को बुलाया है।