Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

जेल में आम कैदी जैसे व्यवहार पर लालू ने की जज से शिकायत

चारा घोटाले में जेल में बंद लालू यादव ने सीबीआई जज से शिकायत की है, उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि जेल में उनके साथ आम कैदियों की तरह व्यवहार होता है। दरअसल, राजनीतिक कैदियों को जेल में कुछ सुविधाएं दी जाती हैं लेकिन लालू इनका फायदा नहीं ले पा रहे हैं।

इसके बाद उन्होंने जज साहब से इसकी शिकायत कर दी है। बता दें कि लालू यादव को चारा घोटाले के एक मामले में रांची की विशेष सीबीआई कोर्ट ने साढ़े तीन साल की सजा सुनाई है और लालू फिलहार रांची की बिरसा मुंडा जेल में बंद हैं।

लालू के सेवादार हुए गायब

लालू के लिए झूठे केस में सरेंडर कर जेल जाने वाले मदन यादव और लक्ष्मण जेल से बाहर होते ही भूमिगत हो गए हैं। दोनों बुधवार शाम जेल से बाहर निकले थे। इससेपहले मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने जो रिपोर्ट अदालत को सौंपी थी, उसके आधार पर न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने बिना जमानतदार लिए दोनों को छोड़ने का आदेश दिया था।

गुरुवार को भी दोनों सामने नहीं आए। पुलिस व मीडिया उनकी तलाश में घर गई, लेकिन उनके घर में ताला लटका मिला। मदन यादव के दो घर हैं। इसमें एक रांची स्थित हिनू के साकेत नगर में और दूसरा गंगा खटाल में। दोनों घरों में ताला लटका मिला।

हालांकि, साकेत नगर स्थित उनके आवास में ताला लटका रहने के बावजूद, उनकी दूसरी पत्नी नीलम देवी घर पर मौजूद थी। उन्होंने घर की बालकनी से बातचीत की। नीलम देवी ने बताया कि उनके पति मदन यादव जेल से बाहर आए हैं या नहीं, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। वह घर नहीं लौटे हैं। केस के संबंध में बताया कि सुमित यादव रिश्ते में उनके भतीजा हैं। उनसे विवाद चल रहा है।