Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में ब्लाक बिजुआ में तीन दिवसीय भव्य मेला और प्रदर्शनी का आयोजन

देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी।
पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में बिजुआ विकास खंड परिसर में सोमवार को भव्य विकास खंड स्तरीय मेले और प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इस मेला/प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य सरकार की लाभकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान तक के व्यक्ति तक पहुंचाना है।
तीन दिवसीय मेले का शुभारम्भ जिला विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह और पूर्व ब्लाक प्रमुख दाता राम भार्गव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इसके उपरांत सांस्कृतिक पण्डाल में पहुंचकर उन्होनें दीप प्रज्जवलित करते हुए पं. दीन दयाल जी के चित्र पर मार्ल्यापण किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की विचारधारा थी कि हर गरीब के घर की रोशनी हो और खुशहाली आए। इसी लक्ष्य की पूर्ति के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित हो रहे है ताकि सभी को योजनाओं की जानकारी हो और पात्र लाभान्वित हो सके। यही सरकार की मंशा है। इसमें सभी का सहयोग अपेक्षित है। 
उन्होनें कहा कि पं. दीन दयाल उपाध्याय कठिनाईयों के बावजूद अपने सिद्घान्तों से विचलित नहीं हुए। उन्होनें अंत्योदय का संदेश दिया जिसका तात्पर्य समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान करना है। उन्होंने कहा कि सरकार का नारा सबका साथ सबका विकास है। जिसके तहत आज अंत्योदय मेला और प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। उन्होंने ग्राम प्रधानों का आवहन करते हुए कहा कि गांव का विकास करना ग्राम प्रधानों का दायित्व है। वह बिना भेदभाव के ग्राम का विकास करे। कहा कि प्रदर्शनी में जो विभिन्न विभागों के स्टाल लगाये गये है। उसमें शासन द्वारा गरीबो के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। ग्रामवासी इस प्रदर्शनी को देखे और लाभ उठाये। 
प्रदर्शनी में भाजपा जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई ने कहा कि अंत्योदय मेला और प्रदर्शनी का उद्देश्य है कि आम जनता को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी मिले जिससे उन्हें योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके। उन्होनें कहा कि अंत्योदय मेले में शासन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से एक ही स्थान पर हितग्राहियों को लाभ पहुंचाया जाता है। शासन की मंशा है कि अंतिम आदमी का उदय कैसे किया जाये। गरीबों के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। इस मौके पर पं. दीन दयाल उपाध्याय के जीवन से संबंधित लघु नाटिका, गीत, स्वच्छता पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक दलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। स्कूली बच्चों ने स्वागत गीत सहित अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किये। 
इस मौके पर खंड विकास अधिकारी महेंद्र प्रताप यादव, खंड शिक्षा अधिकारी अनुराग मिश्रा, सहायक निदेशक सूचना बीपी गौतम, सहायक विकास अधिकारी सहकारिता यशवंत सिंह, श्रम प्रर्वतन अधिकारी विद्या प्रकाश शर्मा, नंद किशोर अवस्थी व राजेश कुमार मिश्र सहित अधिकारी व आम जन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.