Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

जन्मदिन स्पेशल: कड़ी मेहनत के बाद CM की कुर्सी तक पहुंचे हैं योगी आदित्यनाथ, मौत से भी हो चूका हैं सामना

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज जन्मदिन हैं। योगी आदित्यनाथ 46 साल के हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई दी। योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया। योगी आदित्यनाथ को भाजपा के नेताओं सहित विपक्ष के भी कई नेताओं जन्मदिन की बधाई दी जिनका उन्होंने आभार व्यक्त किया। योगी आदित्यनाथ के जीवन में कई उतार-चढ़ाव आये जिनको उन्होंने अपनी लगन और मेहनत से पार किया हैं।

योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखंड के पौढ़ी गढ़वाल के पंचूर गांव में हुआ। इनका जन्म एक साधारण राजपूत परिवार में हुआ था। इनका असली नाम अजय मोहन बिष्ट हैं। इनके पिता का नाम आनन्द सिंह बिष्ट (फॉरेस्ट रेंजर) और माता का नाम सावित्री देवी हैं। योगी आदित्यनाथ 7 भाई-बहन हैं। योगी आदित्यनाथ ने 1977 में टिहरी के एक स्कूल में पढाई शुरू की। यहीं से उन्होंने दसवीं पास की।

योगी आदित्यनाथ ने 1989 में ऋषिकेश के श्री भरत मन्दिर इण्टर कॉलेज से इंटरमीडिएट पास की। 1990 में स्नातक की पढ़ाई करते हुए ये एबीवीपी की विचारधारा में आये। 1992 में बीएससी की डिग्री ली। योगी आदित्यनाथ 1993 में गणित में एमएससी की पढ़ाई के दौरान गुरु गोरखनाथ पर शोध करने ये गोरखपुर आए इस दौरान महंत अवैद्यनाथ के संपर्क में आए। योगी आदित्यनाथ महंत की शरण में ही चले गए और दीक्षा ले ली 1994 में योगी आदित्यनाथ ने पूर्ण सन्यासी का रूप धारण कर लिया। इसके बाद ही इनका नाम योगी आदित्यनाथ हो गया।

योगी आदित्यनाथ ने 1998 में भाजपा की ओर से गोरखपुर में चुनाव लड़ा। उस समय उनकी आयु मात्र 26 साल थी। एक साल बाद ही लोकसभा चुनाव लड़ा और शानदार जीत हासिल की। योगी आदित्यनाथ ने 2004, 2009 और 2014 में लगातार जीत हासिल की। अप्रैल 2002 में योगी आदित्यनाथ ने हिन्दू युवा वाहिनी की आधाशीला रखी। 12 सितंबर 2014 को महंत अवैद्यनाथ के निधन के बाद योगी आदित्यनाथ को गोरखनाथ मंदिर का महंत बनाया गया। 2 दिन बाद ही योगी आदित्यनाथ को मंदिर का पीठाधीश्वर बना दिया गया। बता दें, महन्त अवैद्यनाथ भी भाजपा से 1991 तथा 1996 का लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। 9 मार्च 2017 को योगी आदित्यनाथ ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

एक बार 2008 में योगी आदित्यनाथ पर आजमगढ़ में जानलेवा हमला हुआ था। हमला करने वाले आरोपियों ने लगभग 100 गाड़ियों को घेर लिया था और हिंसक प्रहार किया था। इस हमले में योगी आदित्यनाथ बाल-बाल बचे थे। आपको बता दें, योगी आदित्यनाथ अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। इनकी छवि एक हिन्दू नेता के रूप में की जाती हैं। हिन्दू-मिस्लिम को लेकर इन्होने कई बार ऐसे बयान दिए हैं जिनपर विवाद होता रहा हैं।