Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

छत्तीसगढ़ सरकार ने की 1 रुपए किलो गेंहू देने की घोषणा

जयपुर। 15वीं विधानसभा के अंतिम दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद ज्ञापन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा सरकार पर पिछले 5 साल में गौमाता की दुर्दशा करने के आरोप लगाए। इसके साथ ही 10 फीसदी आरक्षण जल्द लागू करने की बात भी कही। वहीं गरीबों को 1 रुपए किलो गेंहू देने की घोषणा भी की। गहलोत बोले कि भाजपा पूछती है कांग्रेस ने 50 सालों में क्या किया। हमने लोकतंत्र को जिंदा रखा। भाजपा ने जनता से किए वादे पूरे नहीं किए। गौ माता की भाजपा साशन में ऐसी दुर्दशा हुई। 74016 गायों की मौते हुईं। वहीं कांग्रेस को मुसलमानों की पार्टी बता दिया। गौशाला के नाम पर जमर राजनीति हुई। इसके साथ गहलोत ने कहा कि गरीबों को 1 रुपए किलो गेंहू दिया जाएगा।

कर्जमाफी पर सीएम गहलोत बोले कि हमने तय किए हैं कि सीसी बैंक के जितने भी कर्जे हैं चाहे वे लघु सिमांत हैं या अन्य हैं उन सबके कर्जे माफ किए जाए। ये हमने घोषणा की हैं। जिसकी प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है।