Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

चिदंबरम ने कहा सपा बसपा में गठबंधन अंतिम नहीं है चुनाव से पहले होगा महागठबंधन

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के लिए हुए गठबंधन पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने भराेसा जताते हुए कहा है कि उत्तरप्रदेश में हुए सपा-बसपा गठजोड़ पर लोकसभा चुनाव से पहले दोबारा विचार किया जाएगा। हालांकि, उन्होंने कहा कि राज्य में उनकी पार्टी को कमतर नहीं समझा जा सकता। जरूरत पड़ने पर वह अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।

चिदंबरम का यह बयान शनिवार को उत्तरप्रदेश में हुए सपा-बसपा गठबंधन के बाद आया है। इस गठबंधन में कांग्रेस काे शामिल नहीं किया गया। चिदंबरम ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर हुआ समझौता अंतिम नहीं है। चुनाव नजदीक आने पर उत्तरप्रदेश में एक बड़े आधार वाला गठबंधन बनाया जाएगा। वे यहां लोकसभा चुनाव के घोषणा पत्र के लिए जुटाई जा रहीं आम लोगों की राय से संबंधित एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उन्होंने इस कार्यक्रम से इतर कहा कि लक्ष्य भाजपा को हराना है और उम्मीद है कि सभी धर्मनिरपेक्ष और उदारवादी दल चुनाव लड़ने के लिए एकजुट होंगे।