Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

गूगल प्ले स्टोर पर MyJio App ने पार किया 100 मिलियन डाउनलोड्स का आंकड़ा

नई दिल्ली । टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो की मोबाइल एप MyJio एंड्रायड प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाली भारतीय एप्स में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। यह बात कंपनी की तरफ से बताई गई है। सूत्रों की मानें, “MyJio ने गूगल प्ले पर 100 मिलियन डाउनलोड्स क आंकड़ा पार किया है। यह दूसरे ऐसी भारतीय मोबाइल एप है जिसने 100 मिलियन का आंकड़ा पार किया है। यह ऑपरेटर की तरफ से पेश की गई सेल्फ-केयर मोबाइल एप है।”

डाउनलोड्स के मामले में जियो बनी नंबर वन:

इस लिस्ट में हॉटस्टार पहले नंबर पर है। सूत्र ने बताया कि MyJio ऐसी पहली भारतीय एप है जिसने एक साल से कम समय में 100 मिलियन का आंकड़ा छुआ है। अगर बाकि के ऑपरेटर्स जैसे एयरटेल, वोडाफोन इंडिया और आइडिया के सेल्फ-केयर एप्स के बारे में बात की जाए तो गूगल प्ले स्टोर पर इनकी एप्स ने 10 मिलियन डाउनलोड्स का आंकड़ा पार किया है। इसके अलावा JioTV एप ने 50 मिलियन डाउनलोड्स का आंकड़ा पार किया है। वहीं, गूगल प्ले स्टोर पर एयरटेल की टीवी एप को 5 मिलियन लोगों ने ही डाउनलोड किया है। इसके अलावा वोडाफोन और आइडिया की टीवी एप के 1 मिलियन डाउनलोड्स हैं।

देखा जाए तो एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया की एप्स सब्सक्राइबर्स के अकाउंट को मैनेज करने का काम करती हैं जैसे रिचार्जेज आदि। वहीं, MyJio एप, जियो एप्स (म्यूजिक, चैट, सिनेमा आदि) का गेटवे है। हालांकि, MyJio एप के अलावा गूगल प्ले स्टोर पर जियो की अन्य एप्स भी काफी लोकप्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.