Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

खुशखबरीः अब 17 गुना तेज गति से दौड़ेगा इंटरनेट !

नई दिल्ली : सूचना क्रांति के मामले में देश चमत्कारिक तरक्की कर रहा है। हम जल्द ही 5जी की दुनिया में प्रवेश करने जा रहे हैं। इसके लिए स्टरलाइट टेक ने काम करना भी शुरू कर दिया है।

कंपनी अब 50 ऑप्टिकल फाइबर की जगह 864 ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाने जा रही है। इससे इंटरनेट की स्पीड वर्तमान स्पीड से 17 गुना अधिक हो जाएगी। 

घरेलू ब्राडबैंड उपकरण बनाने वाली कंपनी स्टरलाइट टेक मुंबई में 5जी प्रौद्योगिकी सक्षम ऑप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) बिछाने के लिए प्रमुख इंटरनेट सेवा प्रदाताओं के साथ बातचीत कर रही है। कंपनी के सीईओ आनंद अग्रवाल ने यहां इंडिया मोबाइल कांग्रेस में यह जानकारी दी।