Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

खिलाड़ी कुमार बने बॉम्बे म्यूनिसिपल कॉर्पेरेशन के………..

                                                                    
देश और स्पोर्ट्स प्रेम के लिए पहचाने जाने वाले अक्षय कुमार को बॉम्बे म्यूनिसिपल कॉर्पेरेशन का ब्रैंड एंबेसडर बनाया गया है। अब अक्षय कुमार नगर निगम की तरफ से मुंबई वासियों को जागरुक करेंगे। आपको बता दे कि ये एशिया कीसबसे बड़ी नगर पालिका है। 
फिलहाल अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ के प्रमोशन में लगे हुए हैं। इसके साथ ही वो अपनी आने वाली फिल्म ‘गोल्ड’ की शूटिंग भी कर रहे हैं। अब अक्षय कुमार अब मुंबई की सड़कों, नालों और महानगर को दुनियाभर की परेशानियों से निजात दिलाएंगे। 

हालांकि अक्षय कुमार अभी मुंबई में ना होकर यूके में हैं। हाल ही में आरजे मलिष्का को बीएमसी की ओर से नोटिस दिया गया था। जिसके विरोध में सोशल मीडिया सहित मुंबई की सड़को पर लोग उतर आए हैं। अब देखना ये होगा कि अक्षय कुमार इस मामले को किस तरह संभालते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.