Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

केरल में RSS कार्यकर्ता की हत्या, भाजपा ने हड़ताल की अपील की

केरल। केरल राज्य के त्रिवेंद्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेक संघ के कार्यकर्ता की शनिवार रात हत्या कर दी गई। हत्या के लिए धारदार हथियार के प्रयोग की आशंका जताई गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक राजेश 34 वर्षीय के शरीर पर धारदार हथियार से करीब 15 वार किए गए थे। इस हत्या में एक हिस्ट्रीशीटर के नेतृत्ववाले गिरोह की लिप्तता के आरोप लग रहे हैं। आरएसएस के कार्यकर्ता की हत्या को लेकर भाजपा ने राज्य में हड़ताल की अपील की है।

हालांकि राजेश को गंभीररूप से घायल होने पर चिकित्सालय भर्ती करवाया गया लेकिन वहां उसने दम तोड़ दिया। रात्रि करीब 8.30 बजे श्रीकरयम में इस मामले में 3 लोगों को पकड़ लिया गया है। इस मामले में आरोपी मानिकुततन को पकड़ा गया है। दरअसल आरएसएस में वह कार्यवाहक के पद पर था।

घटना वाले दिन राजेश शाखा से वापस आ रहा था। इसी दौरान श्रीकरयम में करीब 6 लोगों ने उसे घेर लिया इसके बाद उस पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। राजेश दो पहिया वाहन पर सवार था। हमले से वह संभल नहीं पाया और उसका संतुलन बिगड़ गया। वाहन समेत वह वहीं गिर गया। मानिकुततन राजेश का पड़ोसी बताया जा रहा है। इस व्यक्ति पर आपराधिक मामले चल रहे हैं। बताया जा रहा है कि सीपीआईएम के एक स्थानीय सदस्य के घर पर देशी बम फैंकने के मामले में मानिकुततन पर प्रकरण दर्ज किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.