Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान, बोले-विश्व को केवल RSS ही दिखा सकता है रास्ता

nitinमुंबई : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, रमेश मेहता की किताब के विमोचन पुस्तक विमोचन समारोह में पहुंचे। इसका प्रकाशन लोटस पब्लिकेशन ने किया है। इसमें 1925 से 1966 तक के आरएसएस के इतिहास का उल्लेख है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को देश की विभिन्न परेशानियों का हल बताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विश्व को आरएसएस ही रास्ता दिखा सकता है।

आरएसएस का सामाजिक और आर्थिक विकास का माॅडल बहुत बेहतर है। यह संपूर्ण विश्व को रास्ता दिखा सकता है। उनका कहना था कि आरएसएस सदैव सभी को साथ लेकर चला करता है। देश में चरित्र निर्माण और सेवा से जुड़े कार्यों की आवश्यकता है। आरएसएस के इन कामों से लोगों को अवगत करवाया जाना बेहद जरूरी है।

लोगों को शिक्षा और स्वास्थ्य से जोड़े जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मार्कसवाद और समाजवाद असफल हो गया है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पास दृढ़ विश्वास और प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि आरएसएस की हिंदुत्व विचारधारा सभी धर्मों और तबके के लोगों को साथ लेकर चलती है। आरएसएस को लेकर जो धारणा बनी है उसे बदलने की जरूरत पर उन्होंने जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.