Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

किसानों का मुद्दा सदन में उठाएं सांसद : राकेश टिकैत

नई दिल्ली। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों की नजर देश के सभी सांसदों पर है, जो संसद के मानसून सत्र में हिस्सा ले रहे हैं।

टिकैत ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि देश के किसानों ने सांसदों के नाम एक पीपुल्स व्हिप जारी किया था। उन्होंने कहा कि इस व्हिप के जरिए किसानों ने देश के सभी सांसदों से अनुरोध किया है कि सभी सांसद संसद में मौजूद रहें और किसानों के मुद्दे को वहां गंभीरता से उठाएं।

टिकैत ने अपने बयान में साफ कहा कि अगर सांसद किसानों के मुद्दों को सदन में नहीं उठाते हैं तो व्हिप के अनुसार किसान भी सांसदों का विरोध करेंगे। इस व्हिप का पालन कितने सांसद करते हैं इस पर देश के करोड़ों किसानों की नजर है साथ ही किसानों को समर्थन करने वाले दल संसद में किसानों की आवाज कैसे उठाते हैं इस पर भी किसानों की नजर हैं।

उल्लेखनीय है कि संसद सत्र शुरु होने से पहले संयुक्त किसान मोर्चे की ओर से देश के सभी सांसदों को एक पीपुल्स व्हिप जारी किया गया था। इस व्हिप के जरिए किसानों ने सांसदों से अनुरोध किया गया था कि सभी सांसद संसद में मौजूद रहें और किसानों के मुद्दे को उठाएं। इसमें यह भी लिखा गया था कि अगर सांसद किसानों के मुद्दों को नहीं उठाएंगे तो किसान भी सांसदों का हर मोर्चे पर विरोध करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.