Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कर्नाटक: मंत्री व महिला कांग्रेस प्रमुख के यहां मिली 162 करोड़ की अघोषित संपत्ति

आयकर विभाग ने कर्नाटक के एक मंत्री और प्रदेश महिला कांग्रेस प्रमुख के परिसरों पर छापेमारी के दौरान 162 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित संपत्ति का पता लगाया  है। दोनों नेताओं के परिसरों से 41 लाख रुपये की नकदी के अलावा सोना और आभूषण जब्त किए गए हैं।
 6_5886c6221f4dd
आयकर अधिकारियों ने कहा कि विभाग को पिछले सप्ताह गोकाक और बेलगाम में लघु उद्योग मंत्री रमेश एल जारखिहोली और महिला कांग्रेस प्रमुख लक्ष्मी आर हेब्बालकर के परिसरों पर छापेमारी के दौरान कई ‘बेनामी’ संपत्तियाें और ‘बिना स्पष्टीकरण वाले निवेश’ के बारे में जानकारी मिली है।

दोनों लोग टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं थे। सूत्रों के अनुसार दोनों नेताओं के पास कुल 162.06 करोड़ रुपये की अघोषित मिली है। यहां से 41 लाख रुपये की नकदी, 12.8 किलो सोना और गहने बरामद किए गए। ये दोनों नेता चीन उद्योग से जुड़े हुए हैं। आयकर विभाग को इनके खिलाफ टैक्स चोरी की शिकायत मिली थी। इनके परिसरों पर 19 जनवरी से छापे की कार्यवाही चल रही थी। 

 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published.