Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

करोड़ों रूपए के बजट से होगा थारू जनजाति का विकास

देव श्रीवास्तव

लखीमपुर-खीरी।
थारू जनजाति के लोगों तक सरकार हर योजना का लाभ पहुंचे इसके लिए स्वयं डीएम ने चंदनचैकी क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने पुस्कालय, शौचालय व प्रधानमंत्री आवासों का निरीक्षण किया। वहीं करोड़ों की लागत से बन रहे स्टेडियम, पुस्तकालय व डिग्री कालेज की प्रगति की जानकारी भी ली। समाज में पिछड़ी थारू जनजाति समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल सके इसके लिए डीएम ने प्राथमिक विद्यालय धुसकिया में थारू जनजाति के लोगों को सम्बोधित किया। सरकार की योजना का लाभ थारू जनजाति के लोगों को मिल सके इसी उददेश्य डीएम खीरी स्वयं ही स्थलीय निरीक्षण में जुटे है।
 
  •   बताते चलें कि गुरूवार को चंदन चैकी क्षेत्र में डीएम शैलेंद्र सिंह ने नव निर्मित पुस्तकालय का निरीक्षण किया। साथ ही फर्नीचर, बिजली कनेक्शन और किताबों को तत्काल पुस्तकालय में रखने के लिए आदेश जारी किया। उन्होंने अधीनस्थों को नसीहत दी कि 15 दिन के अंदर इस कार्य को पूर्ण कर लें।
  • वहीं बाहर खड़े बच्चों से जिलाधिकारी रूबरू हुए और उन्होंने उनसे 18 का पहाड़ा पूछा जिसमें बच्चों द्वारा पहाड़ा सुनाया गया। उन्होंने बच्चों को अपने हाथों से मिठाई खिलाई। जिससे बच्चे काफी खुश हुए। वहीं परियोजना अधिकारी यूके सिंह द्वारा डीएम को थारू जनजाति के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
  • डीएम द्वारा वहां बने एक शौचालय का भी निरीक्षण किया गया। साथ ही थारू जनजाति के लोगों से आग्रह किया कि शौचालय का उपयोग करें। बाहर खुले में शौंच न जाए। सरकार के उददेश्य को सफल बनाने के लिए डीएम शैलेन्द्र सिंह ने क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय चकिया का भी निरीक्षण किया।
  • यहां भी उन्होंने थारू जनजाति के लोगों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने दिव्यांग लोगों को कंबल बांटे व चार बच्चों को सौर ऊर्जा लालटेन दी। वहीं उन्होंने गर्भवती महिलाओं को पुष्टाहार किट भेंट की। इस मौके पर परियोजना अधिकारी यूके सिंह ने बताया कि पुरैना में चार एकड़ भूमि जो कि राजस्व विभाग द्वारा दी जा चुकी है, जिसमें अतिशीघ्र एक डिग्री कालेज का निर्माण होना है। वहीं उन्होंने बताया कि 50 लाख की लागत से एक स्टेडियम का भी निर्माण किया जाएगा।
  • एक करोड़ 24 लाख की लागत से थारु शिल्पग्राम में 10 दुकानें तथा चार थारू हट व एक किचन के साथ एक म्यूजियम का निर्माण कार्य चल रहा है। वहीं उन्होंने एक करोड़ 63 लाख की लागत से ले आउट स्टेडियम की योजनाओं के बारे में डीएम को अवगत कराया।
  • इस मौके पर उप जिलाधिकारी पलिया इंद्रिराकांत द्विवेदी, तहसीलदार भगवानदीन वर्मा, सीओ पलिया, बीडीओ राघवेंद्र तिवारी, बीईओ ओंकार सिंह, एसडीओ महेन्द्र कुमार, सीडीपीओ सुमन सिंह, सेक्रेटरी भास्कर राय, सप्लाई इंस्पेक्टर आनंद कुमार सहित दर्जनों अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।