Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

करण जौहर ने फिर छेड़ी ‘नेपोटिज्म’ पर बहस, सोनाक्षी, अक्षय सहित अन्य फिल्मी हस्तियां हुई शामिल

बॉलीवुड में नेटोटिज्म के सुर ताल समय समय पर छेड़े जाते हैं। ये कोई नई बहस नहीं जिसका हिस्सा फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने लोग बने है बल्कि नेपोटिज्म की बहस लंबे समय से चल रही हैं। नेपोटिज्म पर अभिनेत्री कंगना रनोत फिल्ममेकर, डायरेक्टर करण जौहर खुलकर सामने आए हैं। लेकिन एक बार फिर करण ने नेपोटिज्म को लेकर नए विवाद को जन्म दे दिया हैं। यहीं नहीं इस बार करण अकेले नहीं बल्कि  सोनाक्षी सिन्हा, अक्षय खन्ना को भी इसमें शामिल कर दिया हैं। 

दरअसल करण जौहर और फिल्म इत्तेफाक की स्टारकास्ट इन दिनों देशभर में अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। एक इवेंट के दौरान जब करण जौहर समेत फिल्म के स्टार सोनाक्षी, अक्षय भी मौजूद थे। खबरों की मानें तो इस इवेंट में करण ने कहा कि शाहरुख और करण इस इंडस्ट्री में के के साथ काम कर सकते हैं। यहीं नहीं उनकी बात यहीं पर खत्म नहीं हुई उन्होंने फिल्म के प्रमोशन के दौरान शाहरुख और सिध्दार्थ कपूर को परिवारवाद से दूर बताया हैं।

करण ने बताया कि, ‘बाकी इस प्लेटफॉर्म पर हम जैसे सोनाक्षी सिन्हा जो दिग्गज अभिनेता शत्रुध्न सिन्हा की बेटी है, और अक्षय खन्ना जो विनोद खन्ना के बेटे है अभय और कपिल चोपड़ा जो कि दिवगंत फिल्मनिर्माता रवि चोपड़ा के बेटे है, हम सब परिवारवाद के ब्रांड एम्बेस्डर है। यहां इस मंच पर हम सब एक साथ खड़े है और इससे यह ससाफ है कि यहां किस हद तक बराबरी हैं।’